Search

May 4, 2026 7:58 am

आपकी योजना आपका सरकार आपके द्वार” शिविर का आयोजन, सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का उद्देश्य

बीडीओ और बीस सूत्री अध्यक्ष ने शिविर का उद्घाटन किया, 18 प्रकार के स्टालों में बड़ी संख्या में लोगों ने दिया आवेदन

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया प्रखंड के बासेतकुंडी पंचायत अंतर्गत धवाडंगाल गांव में मंगलवार को “आपकी योजना आपका सरकार आपके द्वार” शिविर का आयोजन हुआ। शिविर का उद्घाटन बीडीओ साइमन मरांडी, बीस सूत्री अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा, सांसद प्रतिनिधि खुर्शीद आलम और बीपीआरओ त्रिदीप कुमार शील ने संयुक्त रूप से किया। बीडीओ साइमन मरांडी ने कहा कि यह झारखंड सरकार का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है, जिसका मुख्य उद्देश्य सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। बीस सूत्री अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा ने सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी और लाभ उठाने को लेकर प्रेरित किया। शिविर में 18 प्रकार के स्टालों में बड़ी संख्या में लोगों ने आवेदन किया, जिसमें अबुवा आवास के स्टॉल पर सबसे अधिक भीड़ देखी गई। शिविर में फरियाद लेकर पहुंचे लोगों की समस्याओं को ऑन द स्पॉट निपटाया गया।

img 20240903 wa00306742731060838489950

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!