Search

October 2, 2026 8:19 pm

सड़क दुर्घटना में घायल युवक की ईलाज के दौरान मौत, परिजनों में मातम।

एस कुमार

महेशपुर थाना क्षेत्र के नारायणगढ़ गांव के समीप बिगत सोमवार को सड़क दुर्घटना में घायल 32 वर्षीय युवक की ईलाज के दौरान मौत हो गई. ज्ञात हो कि महेशपुर- पाकुड़िया मुख्य सड़क के नारायणगढ़ गांव के समीप बाइक व साइकिल की टक्कर में साइकिल सवार पाकुड़िया थाना क्षेत्र निवासी जुनास टुडू गंभीर रूप से घायल हो गया था. जिसका ईलाज पश्चिम बंगाल में चल रहा था. जहां जुनास टुडू की ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. उधर जुनास टुडू की मौत की खबर मिलते ही स्वजन समेत पूरे गांव में मातम छा गया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!