Search

October 12, 2026 12:45 pm

जिला परिषद उपाध्यक्ष ने प्राथमिक विद्यालय नयापाड़ा का निरीक्षण किया, बच्चों को निशुल्क नोटबुक और पुरस्कार किए वितरित।

खेलो झारखंड के तहत स्कूल स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन, 53 बच्चों ने किया भाग।

सुस्मित तिवारी

पाकुड़ के जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक कुमार भगत ने गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय नयापाड़ा का निरीक्षण किया और बच्चों को निशुल्क नोटबुक वितरित किए। उन्होंने खेलो झारखंड के तहत स्कूल स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें 53 बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। अशोक कुमार भगत ने कहा कि खेल-खेल में पढ़ने की प्रवृत्ति से बच्चों की उपस्थिति अधिक हो रही है। उन्होंने शिक्षकों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की आग्रह किया और कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं और शिक्षक उनके मार्गदर्शन हैं। मौके पर किसन कुमार भगत उपस्थित थे। प्रधान शिक्षक, सहायक अध्यापक, एसएमसी अध्यक्ष, संजोजिका को बधाई दी गई और उनकी प्रशंसा की गई।

img 20240829 wa00205529522219145006864

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!