Search

July 17, 2026 8:21 pm

पुलिस कैंप और नाला पक्कीकरण की मांग, जिप सदस्य ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

पाकुड़। जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल ने नवनियुक्त उपायुक्त मेघा भारद्वाज से शिष्टाचार मुलाकात कर क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने गोपीनाथपुर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए अस्थायी पुलिस कैंप स्थापित करने की मांग उठाई। पिंकी मंडल ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और ग्रामीणों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाने के लिए पुलिस कैंप जरूरी है। इससे संभावित अप्रिय घटनाओं पर नियंत्रण में मदद मिलेगी। किसानों की समस्या उठाते हुए उन्होंने कहा कि गोपीनाथपुर स्थित बासलोई नदी में मिलने वाला करीब 1200 मीटर लंबा प्राकृतिक नाला कच्चा और जाम है। बरसात में जल निकासी नहीं होने से पानी खेतों में भर जाता है, जिससे हजारों एकड़ फसल बर्बाद हो रही है। उन्होंने नाले के शीघ्र पक्कीकरण की मांग की, ताकि जल निकासी सुचारू हो और किसानों को राहत मिल सके। उपायुक्त ने दोनों मांगों को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक जांच कराने और जनहित में जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!