Search

August 15, 2026 12:01 am

पुलिस ने छापेमारी कर दर्जनों लीटर अवैध शराब किया नष्ट

जयराम मंडल

उधवा। राधानगर पुलिस ने मंगलवार को थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर अवैध शराब बिक्रेता के ठिकानों में छापेमारी की। जानकारी के अनुसार राधानगर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के विभिन्न अवैध शराब बिक्रेता के ठिकाने पर छापेमारी कर लगभग 30 लीटर अवैध महुआ शराब नष्ट किया। छापेमारी के दौरान कठहलबाडी से जयंती ग्राम जाने वाली पुल के पास सड़क के किनारे बेच रहे करीब 30 लीटर अवैध देशी शराब नष्ट कर दिया।वहीं कुछ लोगों को कड़ी चेतावनी देते हुए छोड़ दिया गया। हालांकि राधानगर थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर अवैध शराब की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है।पुलिस अवर निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि अवैध शराब बिक्रेता के खिलाफ आगे भी कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी दल में राधानगर थाना प्रभारी राकेश कुमार,इकबाल खान सहित अन्य पुलिस बल के जवान मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!