Search

May 19, 2026 9:27 pm

प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

मृत्युंजय कुमार

पाकुड़िया (पाकुड़) :- प्रखंड सभागार पाकुड़िया में मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार की अध्यक्षता में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान प्रखंड क्षेत्र में चल रहे विकास योजनाओं की पंचायतवार समीक्षा की गई। मौके पर बीडीओ ने प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में अपूर्ण प्रधानमंत्री आवास की समीक्षा कर तत्काल रिपोर्ट कार्यालय को उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया। वहीं उपस्थित सभी सचिवों से मनरेगा,15 वें वित्त आयोग से संबंधित प्रगति प्रतिवेदन जमा लिया गया। प्रखंड के अपूर्ण आंगनबाड़ी भवनों को दो सप्ताह के अंदर पूर्ण करने , मनरेगा कार्यों में महिला भागीदारी बढ़ाने ,अभिषरण के तहत शॉक पिट , नाडेफ , रेन वाटर हार्वेस्टिंग आदि अन्य योजनाओं का चयन कर क्रियान्वित करने दीदी बाड़ी योजनाओं में एमआर जेनरेट करने , सभी योजनाओं के तीनों चरणों का जीओ टेग करने का निर्देश दिया। मौके पर प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों के मुखिया, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक सहित एवं सभी अभियंता उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!