Search

July 2, 2026 12:58 am

लेटेस्ट न्यूज़

तलवा चौक–चांदना सड़क बनी मुसीबत, गड्ढों और पत्थरों ने रोका रफ्तार।

बारिश में हालात बदतर, ग्रामीणों की मांग के बावजूद नहीं हुई मरम्मत

पाकुड़िय/पाकुड़: थाना क्षेत्र के तलवा चौक से लागडूम होते हुए चांदना गांव तक जाने वाली सड़क इन दिनों बदहाल स्थिति में है। सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है, जिससे ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं और कई स्थानों पर नुकीले पत्थर बाहर निकल आए हैं, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों के लिए यह मार्ग जोखिम भरा साबित हो रहा है। स्थिति इतनी खराब है कि लोगों का कहना है— समझ में नहीं आता कि सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क। बारिश होने पर हालात और भी बिगड़ जाते हैं। गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क पूरी तरह तालाब में तब्दील हो जाती है, जिससे दुर्घटना की आशंका लगातार बनी रहती है। इस सड़क पर निर्भर गांवों के लोगों को पंचायत, प्रखंड, जिला मुख्यालय और अस्पताल तक पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से सड़क की मरम्मत और नवनिर्माण की मांग की है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!