मसलिया(दुमका): मसलिया प्रखंड के पश्चिमी क्षेत्र के पिंडारी में बिजली विभाग की ओर से बकाया राशि भुगतान शिविर का आयोजन बुधवार को किया। शिविर में कल 250 उपभोक्ताओं से छह लाख दस हजार से अधिक बकाया राशि वसूला।
शिविर में उपभोक्ताओं की भीड़ शाम तक लगी रही जिस कारण अगले दिन भी शिविर लगेगी यह कहकर बिजली विभाग के कर्मियों ने आस्वासन दिया। बिजली शिविर में मुख्य रूप से एसडीओ अवधेश बक्सी, कनीय अभियंता पंकज कुमार,रंजीत कुमार,मुकेश प्रजापति,संतोष शर्मा, वीरेन पाल, ऊर्जा मित्र नरायण पंडित सुधामय पंडित , दिलीप गोपाल महतो, तपन यादव आदि बिजली विभाग के कर्मी समेत उपभोक्ता उपस्थित थे।





