Search

August 18, 2026 11:56 pm

रेबिका के हत्यारों को ऐसी सजा मीले जिससे कोई हत्या करने से पहले हजार बार सोचे-बरक़त खान।

बोरियोसाहिबगंज। जिले के बोरियो म रेबिका पहाड़ीन की निर्मम हत्या मामले को लेकर कांग्रेस जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान के साथ एख शिष्टमंडल मृतका रेबिका के परिजनों से उनके गांव गोंडा पहाड़ स्थित आवास में मिलने पहुंचे। जहां जिलाध्यक्ष बरकत खान ने रेबिका के माता-पिता से मिलकर सांत्वना देते हुए कहा कि यह बहुत दुखद घटना है इस तरह की हत्या का मैं घोर निंदा करता हूं। साथ ही कहा कि झारखंड सरकार से मेरी यह गुजारिश है की रेबिका पहाड़िन की हत्या में शामिल हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए ताकि दोबारा कभी भी इस झारखंड प्रदेश या किसी और प्रदेश में इस तरह की निर्मम हत्या करने से पहले हत्यारा हजार बार सोंचे।
मौके पर ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अश्विनी आनंद,प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टूडू,20 सूत्री अध्यक्ष अशोक दास,निताय सरकार, बोरियो विधानसभा के अध्यक्ष असगर अफरीदी,शाहनवाज नासिर,अनंत लाल भगत सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!