Search

June 27, 2026 1:16 am

सांसद निशिकांत दुबे की पहल से पुलिस के गिरफ्त में पशुधन की बांग्लादेश तस्करी करने वाले गिरोह के दो आरोपी

सरैयाहाट(दुमका):सांसद निशिकांत दुबे बुधवार को देवघर से भागलपुर जाने के दौरान सरैयाहाट थाना क्षेत्र के बुढवाकुरा के निकट सुबह करीब 4 बजे काफी संख्या में मवेशी देवघर रोड की ओर से सरैयाहाट की ओर जा रहा था जिससे पुछताछ करने पर बंगलादेश तस्करी करने की बात सामने आयी। तभी सांसद द्वारा सरैयाहाट थाना पुलिस को इसकी सूचना दी गयी और सभी मवेशी को सुपूर्द किया गया। इस दौरान पशू तस्करी में शामिल मोउदिन शेख व अली हुसैन को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। थाना में मवेशी की गिनती की गयी जिसमें कूल 185 मवेशी बताया गया।

इस संदर्भ में प्रखंड भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी शंकर टुडू के द्वारा एफआईआर दर्ज किया गया है। जिसमें बताया है कि क्षेत्र के सांसद निशिकांत दुबे द्वारा थाना पुलिस को 4 बजे सुबह सूचना मिली कि देवघर जिले के मोहनपुर से कुछ मवेशी तस्कर मवेशी के साथ पैदल सरैयाहाट थाना क्षेत्र के तरफ आ रहा है इस सूचना पर सरैयाहाट पुलिस अपने वरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुए रात्रि गश्ती पदाधिकारी को सूचित करते हुए सशक्त बल को साथ लेकर उक्त सूचना के सत्यापन हेतु निकला जिसमें सरैयाहाट बॉर्डर स्थित बुढ़वाकुरा के निकट कुछ तस्कर मवेशी को पैदल मवेशी लेकर जा रहा था तभी पुलिस वाहन को देखते हुए कुछ पशु तस्कर भागने लगे जिसमें 2 पशु तस्कर को पुलिस द्वारा खदेड़ कर पकड़ लिया गया। पकड़े गए पशु तस्कर का नाम मंजूउद्दीन अंसारी और दूसरा का नाम अली हुसैन है वे दोनों ग्राम पथरा सरैयाहाट का रहने वाला बताया गया। साथ ही गिरफ्तार किये गए उक्त आरोपी से तस्कर के बारे में पूछने पर उसका नाम खुर्शीद शेख, नटरुद्दीन शेख, शाहबुद्दीन शेख,इस्तिहार शेख,रहीस शेख सभी सरैयाहाट के ग्राम पथरा बताया गया। तदोपरांत पशुओं के संबंध में कागजात की मांग करने पर कोई कागजात नहीं दिखाया गया। तभी दोनों पशु तस्करों को पुलिस हिरासत में लेते हुए मेडिकल जांच के उपरांत जेल भेज दिया गया । सभी पशुओं को स्थानीय लोगों के बीच जिम्मानामा दिया गया। ताकि उचित देखभाल हो सके।

सरैयाहाट थाना में टीम गठित कर सभी पशुओं का बारी बारी से मेडिकल जांच किया गया। जिसमें पशुओं में किसी भी प्रकार का बिमारी नहीं पाया गया सभी पशु स्वस्थ है।

प्रखंड भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी शंकर टुडू

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!