राजकुमार भगत
पाकुड़। बुधवार को समाहरणालय स्थित सभागार में उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर की अध्यक्षता में अंचल एवं प्रखंड स्तर पर संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई। अपर समाहर्ता श्रीमती मंजू रानी स्वांसी ने सभी अंचलाधिकारी को अंचल अंतर्गत लंबित वादों का ऑनलाइन निष्पादन एक सप्ताह में करने हेतु निर्देशित किया । उप विकास आयुक्त मो शाहिद अख्तर ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना अंतर्गत द्वितीय किस्त भुगतान हेतु लंबित सभी लाभुकों को द्वितीय किस्त भुगतान कर सभी लाभुकों का आवास 30 अप्रैल तक पूर्ण कराने का निर्देश दिया।एरिया ऑफिसर ऐप के माध्यम से आवास निरीक्षण करने का निर्देश दिया। आवास पूर्णता पश्चात अंतिम किश्त का भुगतान सभी लाभुकों को यथाशीघ्र करने का निर्देश दिया गया। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर आवास योजना अंतर्गत लंबित अंतिम किस्त भुगतान करने का निर्देश दिया गया। लंबित सभी आवासों को जून माह तक शत प्रतिशत पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
मनरेगा , आंगनबाड़ी, पोटो हो खेल मैदान सहित आधार प्रविष्टि , बिरसा हरित ग्राम योजना स्वीकृत एवं पीट डीगिंग का कार्य 30 अप्रैल तक पूर्ण करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही मनरेगा के तहत कार्यरत मजदूरों की उपस्थिति एनएमएमएस एप्प से दर्ज कराने को लेकर कई आवश्यक निर्देश दिया गया। मौके पर सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, परियोजना पदाधिकारी मोतिउर रहमान, जिला समन्वयक निभा कुमारी, सभी प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, सभी प्रखंड समन्वयक समेत अन्य उपस्थित थे।







