राजकुमार भगत
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पाकुड़ द्वारा भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव राम आंबेडकर जयंती के अवसर पर नगर स्थित चौक पर बाबा साहेब की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कॉलेज मंत्री दुलाल चंद्र दास ने बताया कि बाबासाहेब ने समाज में सभी लोगों को एकजुट करते हुए देश को संविधान के रूप में एक ऐसा मंत्र दिया जिससे भारत के लोग स्वतंत्रता के साथ एकजुट होकर रह सके। परिषद् के कार्यकर्ता बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करते हुए सभी शैक्षणिक परिसरों में छात्र हितों में कार्य कर रहे है।वही नगर मंत्री प्रदीप मिश्रा ने बताया कि देश को एक मजबूत संविधान देने के साथ साथ बाबासाहेब ने देश को नई दिशा देने का काम किया।बाबासाहेब ने जिस तरह समाज मे फैले जातिवाद और भेदभाव को मिटाने के लिए जितने प्रयास किये, आज उसी का परिणाम है कि आज हम सब एक समाजिक समरसता के भाव से समाज मे रहते है। हम सभी युवा को उनके विचारों का अनुसरण करते हुए समाज को एक सूत्र में बांधे रखना चाहिए।इस अवसर पर जिला सेवार्थ विद्यार्थी परिषद के संयोजक विशाल भगत,नगर सह मंत्री सोनू कुमार, महाविद्यालय अध्यक्ष आनंद भंडारी, सनी कुमार, प्रिया कुमारी , निशा कुमारी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





