लिट्टीपाड़ा पाकुड़
लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के हिरणपुर लिट्टीपाड़ा मुख्य सड़क तिलका मांझी के समीप अज्ञात मोटर साईकिल की चपेट में आने 6वर्षीय नाबालिक बच्ची घायल हो गई। मिली जानकारी के अनुसार लिट्टीपाड़ा निवासी महेंद्र किस्कू की बेटी अनुप्रिया किस्कू अपनी मां के साथ सब्जी लेने के लिए बाजार आई हुई थी सड़क पार करने के दौरान अचानक दुमका की और से तेज रफ्तार अज्ञात मोटर साईकिल की चपेट में आ गई और घायल हो गई। आनन फानन में परिजन सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र लिट्टीपाड़ा पहुंचाया जहां डॉक्टर द्वारा ईलाज किया गया।





