बड़कागांव / संवाददाता
GD news live
गोन्दलपुरा खनन परियोजना के तहत अदाणी फॉउंडेशन ने हरली स्थित राज्य सम्पोषित प्लस टू उच्च विद्यालय में ‘विश्व हाथ स्वच्छता दिवस’ के अवसर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस अवसर पर स्कूल के शिक्षकों ने सभी विद्यार्थियों को हाथ की स्वच्छता के महत्त्व के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा इसी विषय पर एक चित्रांकन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें अदाणी फॉउंडेशन की ओर से स्कूल को उपलब्ध कराए गए। शिक्षकों ने सभी प्रतिभागियों को हाथ की स्वच्छता के बारे में बताया। शिक्षकों ने कहा कि कोरोना महामारी के बाद से स्वच्छता का महत्त्व और बढ़ गया है, जिस वजह से अपने घर और आस-पड़ोस के साथ-साथ स्कूल और स्वयं की स्वच्छता का भी ध्यान रखना बेहद जरूरी है। इस दौरान शिक्षकों ने हाथ को स्वच्छ रखने के तरीके भी बताए और उससे जुड़ा एक डेमो छात्र-छात्राओं को दिखाया।
शिक्षकों ने कहा कि हमारे चारों ओर सूक्ष्मजीवों के कारण होने वाली कई घातक और खतरनाक बीमारियां हैं। वे सभी किसी न किसी तरह से हमारे अंदर प्रवेश करने की कोशिश कर रहे हैं, जो आसानी से हमारे हाथों से हो सकता है। ऐसे माइक्रोबियल हमलों के खिलाफ हाथ की स्वच्छता सबसे अच्छा बचाव है। कार्यक्रम के अंत में चित्रांकन प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। जिसमें
चित्रांकन प्रतियोगिता के विजेता अभिषेक कुमार (क्लास 12) को प्रथम, अंकित कुमार (क्लास 12) को द्वितीय एवं काजल कुमारी (क्लास 12) को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इनके अलावा अन्य कई प्रतिभागी सम्मानित किए गए।





