Search

May 17, 2026 8:06 pm

अमड़ापाड़ा थाना परिसर के सामने चलाया गया सघन वाहन जांच अभियान



*ब्रेथ एनालाइजर मशीन से शरीर में अल्कोहल की मात्रा की जांच की गई*

*बिक्की सन्याल*

पाकुड़ । पाकुड़ पुलिस अधीक्षक हरदीप पी. जनार्दन के निर्देशानुसार सुरक्षा के दृष्टिकोण से अमड़ापाड़ा पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव की देखरेख में बुधवार को थाना परिसर के सामने वाहन जांच अभियान चलाया गया। पुलिस अधिकारी एसआई विजय कुमार, जलधर हेम्ब्रम एवं जवानों की मौजूदगी में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। जाँच के दौरान चार पहिया वाहन एवं दो पहिया वाहन सवार लोगों के वाहनों की डिक्की, रजिस्ट्रेशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, धुआं परमिट, बैग एवं ब्रेथ एनालाइजर मशीन के माध्यम से शरीर में अल्कोहल की आकलन की भी जाँच की गई। थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव ने बताया कि क्षेत्र में असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है एवं वाहन चालकों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि बाइक चालक बिना हेलमेट के वाहन चलाते पकड़े गये तो उनके विरुद्ध कड़ी करवाई की जाएगी। वही कई वाहनों के कागजात नहीं पाये जाने के बाद सभी मोटरसाइकिल का रजिस्ट्रेशन संख्या लिखकर उन्हें फाइन किया गया। सभी लोगों से मोटरसाइकिल या कार चलाते वक्त सावधानी बरतने की अपील की।

IMG 20230304 WA0044
IMG 20230304 WA0043

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!