Search

May 16, 2026 9:14 pm

आंगनबाड़ी केंद्रों में 3 से 6 वर्ष के बच्चों को दी जाएगी निः शुल्क शिक्षा, उपलब्ध होंगे पाठ्यपुस्तक

राजकुमार भगत

पाकुड़। खुशहाल बचपन अंतर्गत अनौपचारिक शिक्षा को बेहतर बनाने हेतु 51 आंगनबाड़ी केंद्र के सेविका एवं महिला पर्यवेक्षिका को डायट भवन सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम शुभारंभ उपायुक्त वरुण रंजन, जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनी देवी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, जिला शिक्षा अधीक्षक मुकुल राज, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अंजू कुमारी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रशिक्षण का संचालन पीरामल फाउंडेशन के सुदीप्तो हाजरा ने किया। उपायुक्त ने बताया गया की एक समय आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के लिए खिचड़ी वितरण केंद्र के रूप में जाना जाता था। लेकिन अब आंगनबाड़ी केंद्रों को बेहतर आंगनबाड़ी केंद्रों में अनौपचारिक शिक्षा को प्री नर्सरी स्कूल के अनुरूप विकसित किया जा रहा है। खुशहाल बचपन कार्यक्रम के तहत बच्चों को शारीरिक और मानसिक रूप से विकसित किया जा रहा है। उपायुक्त ने बताया कि जिले के 51 आगंनबाड़ी केंद्र के सेविका और महिला पर्यवेक्षिका को प्रशिक्षण दिया गया है। प्रथम चरण में 51 आंगनबाड़ी केंद्र को प्री नर्सरी स्कूल के अनुरूप बच्चों के पढ़ने-लिखने, खेलने कूदने के अलावा उनके मनोरंजन का इंतजाम किया जा रहा है । आंगनबाड़ी केंद्र में 3 वर्ष से 6 वर्ष के बच्चों के मानसिक विकास, बौद्धिक विकास, शारीरिक विकास एवं सामाजिक भावनात्मक विकास को ध्यान में रखते हुए प्राइवेट प्री नर्सरी स्कूल के अनुरूप पाठ्यक्रम तैयार की गई है। जिला प्रशासन के द्वारा पाठ्य पुस्तिका, बैग, वाटर बोतल, स्टोन बॉक्स, ड्रेस आदि उपलब्ध कराया गया है। महिला पर्यवेक्षिका द्वारा इसका कंटीन्यूअस मॉनिटरिंग किया जाएगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!