Search

July 17, 2026 8:07 pm

मारपीट और रंगदारी मामले का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

पाकुड़ मु0 थाना पुलिस ने कांड संख्या 34/26, दिनांक 08.04.2026 के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में बीएनएस की धारा 109(1), 118(1), 118(2), 126(2), 383(2), 351(2), 352 एवं 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज है। ये धाराएं मारपीट, धमकी, आपराधिक बल प्रयोग, जबरन वसूली (रंगदारी) और आपराधिक षड्यंत्र जैसे गंभीर आरोपों से संबंधित हैं।
पुलिस के अनुसार, इस कांड के नामजद अभियुक्त आलीम शेख, पिता यामिन विश्वास, निवासी इशाकपुर, थाना पाकुड़ मु0, जिला पाकुड़ को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!