Search

June 9, 2026 3:13 pm

आईआरएस का द्वितीय चक्र का छिड़काव फुलपाहड़ी गांव से किया जाएगा.

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा/आईआरएस का द्वितीय चक्र का छिड़काव का शुभारंभ सोमवार को फुलपाहड़ी गांव से किया जाएगा. सामुदायिक स्वास्थ केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी मुकेश बेसरा ने सभी चिड़काव कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी घर मे एक भी कमरा , आईआरएस का चिड़काउ से वंचित नही रहना चाहिए. चिड़काउ दल के सभी सदस्य इस बात का हमेशा ध्यान देंगे कि परिवार के सदस्य के बातों में न आवे और सम्पूर्ण घर के प्रत्येक कमरा में चिड़काउ करे. ताकि मलेरिया, फ्लेरिया व कालाजार जनित बीमारी से लोगो को बचाया जा सके. उन्होंने क्षेत्र के लोगो से अपील करते हुए कहा कि आईआरएस पाउडर को साधारण पाउडर नही समझे और सभी लोग अपने अपने घरों में सम्पूर्ण कमरे में चिड़काउ जरूर कराए, तभी आप मलेरिया, फ्लेरिया व कालाजार जैसे रोगो से बच पाएंगे. चिड़काउ का कार्य 45 दिनों चलेगा.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!