Search

April 29, 2026 4:52 am

आउटरीच कार्यक्रम के तहत मानव तस्करी पर लोगों को की गई जागरूक।

सतनाम सिंह

झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में आज शनिवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ बाल कृष्ण तिवारी के निर्देश पर सचिव शिल्पा मुर्मू के मार्गदर्शन में जागरूकता सह आउटरीच कार्यक्रम आयोजित की गई।
उक्त कार्यक्रम कोलाजोरा पंचायत के सभी गांव कोलाजोडा, पलाशडंगा, टकाटोला, मटिया पहाड़, बरहावाद, महादेवपुर, बरमसिया, रामपुर, शिवतल्ला समेत अन्य गांव से आए हटिया परिसर में भी जागरूकता अभियान के तहत् लगभग 1900 सौ लोगों को जागरूक किया गया। जिसमे मुख्य रूप से बाल श्रम , मजदूर पलायन के साथ मानव तस्करी पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया।पीएलवी टीम ने बारी बारी से मानव तस्करी के बारे में बताते हुए पीएलवी कमला राय गांगुली कहा कि अशिक्षा ही मानव तस्करी का मुख्य कारण है। गरीबी के कारण ग्रामीण क्षेत्रों के लोग दिहाड़ी मजदूरी व रोजगार के लिए पलायन कर दलालों की चंगुल में फंसकर मानव तस्कर का शिकार हो जाते हैं। वही पिंकी मंडल ने कहा कि किशोरी व महिलाएं यौन शोषण तथा मानसिक शोषण की शिकार हो जाती हैं।किसी के बहकावे या प्रलोभन में न आवे। पीएलवी याकूब अली ने कहा कि मानव तस्करी प्रमुखतः अनुचित तरीकों या साधनो का प्रयोग करके, व्यवसायिक लैंगिक शोषण, श्रम हेतु शोषण, भीख मंगवाना, मानव अंग प्रत्यारोपण, घरेलू कार्य हेतु, गोद लेने के लिए, शादी का झासा देकर, तस्करी की जाती है। साथ ही कहा गया की मानव तस्करी दो तरह से यौन तस्करी और श्रम तस्करी के रूप में इस्तेमाल कर शोषण किया जाता है। पीएलवी उत्पल मंडल ने कहा कि इसका रोकथाम शिक्षित, जागरूक के आलावे सचेत और सावधान रहना है। किसी प्रकार यदि शंका लगे तो प्रशासन या जिला विधिक सेवा प्राधिकार को सूचित करें।वही पीएलवी नीरजकुमार राउत ने कहा कि इस कार्यक्रम के उद्देश लोगों में जागरूकता अभियान के तहत् कानूनीतौर पर और मानसिकतौर पर सशक्त बनाना है ।मौके पर पीएलवी एवम् ग्रामीण मौजूद रहे।

IMG 20230923 WA0006
IMG 20230923 WA0008

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!