Search

May 10, 2026 4:25 pm

आग पीड़ित गरीब महिला की इलाज को ले युवाओं ने उठाया बीड़ा

बीते मंगलवार को अगरबत्ती जलाने के दौरान हुई घटना।

सुस्मित तिवारी

हिरणपुर (पाकुड़ )हिरणपुर निवासी ठेला चालक रविन्द्र साहा की पत्नी चंचला देवी (27) की बीते मंगलवार को अचानक आग लग जाने से शरीर के काफी झुलस गया है। इसको लेकर हिरणपुर के युवाओं ने इस गरीब महिला की इलाज का बीड़ा उठाते हुए लोगो से सहयोग की अपील किया है। महिला सुबह अपने घर मे पूजा करने के लिए अगरबत्ती जला रही थी कि आग की चिंगारी साड़ी पर पड़ने से आग फैल गई। जिससे शरीर के करीब 40 प्रतिशत भाग जल गया। गरीबी के कारण पति काफी परेशान था , तब हिरणपुर के युवा आगे आकर इलाज का बीड़ा उठाया। घायल महिला को सदर अस्पताल सोनाजोरी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया ,पर अस्पताल में समुचित व्यवस्था न रहने से मरीज पीड़ा से काफी तड़पने लगी , तब चिकित्सको ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। युवाओं ने तत्काल अपने स्तर से राशि संग्रह कर बंगाल के उमरपुर स्थित बसुमती अस्पताल में इलाज के लिए महिला को भर्ती कराया गया। युवा चन्दन भगत ने बताया कि पीड़ित परिवार काफी गरीब है। प्रतिदिन इलाज के लिए 20 से 25 हजार रुपये व्यय हो रहा है। उन्होंने लोगो से अपील करते हुए कहा की इस दुखद घड़ी में सभी सहयोग कर इस गरीब महिला की इलाज में सहयोग करे। जिससे की महिला की जान बच सके।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!