Search

May 16, 2026 8:23 pm

आजसू का प्रखंड समिति का हुआ गठन, संग्राम सोरेन बनाए गए प्रखंड अध्यक्ष

राजकुमार भगत

महेशपुर: आजसू प्रखंड कमेटी का बैठक रविवार को शिवरामपुर पंचायत में हुई, पार्टी के जिला अध्यक्ष आलमगीर आलम की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई , संगठन मजबूती सहित विभिन्न बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया। 24 अप्रैल को आयोजित होने वाले महा अधिवेशन रांची को सफल बनाने पर भी चर्चा की गई।
सम्मेलन में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को राँची ले जाने का निर्णय लिया गया। साथ ही महेशपुर प्रखंड समिति का पुनर्गठन करते हुए पदाधारियों का चयन किया गया। जिसमें संग्राम सोरेन को प्रखंड अध्यक्ष एवं मंगल मुर्मू को संगठन सचिव एवं सूरज कुमार को मिडिया प्रभारी बनाया गया, इनलोगों को माला पहना कर स्वागत किया गया। आजसू जिला अध्यक्ष आलमगीर आलम ने कहा कि आजसू पार्टी का संगठन पाकुड़ जिला में मजबूत होने जा रहा है आने वाले लोकसभा चुनाव में आजसू गठबंधन प्रत्याशी 2024 में विजयी होगा। पाकुड़ का जनता जनप्रतिनिधियों से परेशान है। आजसू जिलाध्यक्ष आलमगीर आलम ने जोर शब्दों में कहा कि शहरी एवं ग्रामीण के जनता एवं कार्यकर्ताओं में यह चर्चा आम है कि आने वाले 2024 में राजमहल लोकसभा से आजसू का झंडा लहरेगा… मौके पर जिला मीडिया प्रभारी- अहमादुललाह, जिला उपाध्यक्ष- मुकलेशुर रहमान, मुस्तफा शेख, नुर हसन, अब्दुल लतीफ, कांता रविदास, राजु मुर्मू, सुनिल टुडु, होपना टुडु, मैसु मुर्मू, बोरा मारांडी, बाजाल बेसरा समेत महेशपुर प्रखंड के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे..!!

IMG 20230326 WA0006

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!