धीरेन साहा
पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत बिचपाहड़ी पंचायत में बीचपहाड़ी लाल मठिया आदिवासी क्लब की ओर से एक दिवसीय फुटबॉल मैच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । फुटबॉल मैच में फाइनल मुकाबला के समय पहुंचे मुख्य अतिथि कोंग्रेस जिला महासचिव दाऊद मरांडी ने फाइनल प्रतियोगिता का उदघाटन फुटबॉल में किक मारकर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया । फाइनल मैच एफ सी शिशु बगान कटालदिघी और छपार टोला अमलाजोली के बीच खेला गया । एफ सी शिशु बगान कटालदिघी ने एक गोल से छपार टोला अमलाजोली को हराकर विजय प्राप्त किया । जिसमें कोंग्रेस जिला महासचिव दाऊद मरांडी के द्वारा फाइनल मैच के विजेता टीम शिशु बगान कटालदिघी को पांच हजार रुपये एवं उपविजेता टीम को तीन हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया । मौके पर उपस्थित प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद इस्लाम एवं प्रखंड सचिव कमाल अंसारी , साहेब मुर्मू , बुदिसैल मरांडी , कुर्नेल टुडू , मनोज मुर्मू , विमल टुडू , एलन मुर्मू क्लब के सदस्य एवं अन्य हजारों दर्शक मौजूद थे ।






