Search

May 13, 2026 4:48 am

आपूर्ति पदाधिकारी को सौंपा आवेदन:ग्रामीणों ने डीलर पर लगाया राशन के वितरण में गड़बड़ी का आरोप

धीरेन साहा

ग्रामीणों ने डीलर को निलंबन करने का किया मांग

पाकुड़िया संवाददाता खाद्यसुरक्षा अधिनियम के तहत गरीब गरीबों को राशन उपलब्ध करवाने को लेकर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना विफल होने का खबर आए दिन अखबारों में पाकुड़िया क्षेत्र से आ रही है राशन की बंदरबांट करने वाले डीलर दबंगई से राशन का हेराफेरी कर रहे हैं तथा कार्ड धारियों को मनमाने ढंग से राशन दे रहे हैं। और कई जन वितरण संचालक के ऊपर कानूनी कार्रवाई होने के बावजूद आज भी कई ऐसे डीलर है जो अपने काम को जिम्मेदारी से नहीं कर रहे हैं। सोमवार को मामले को गंभीरता से लेकर पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र के डोमनगढ़िया पंचायत अंतर्गत मधुपुर, शिबरात , जामसोल गांव के ग्रामीण प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के पास अपनी समस्या को लेकर पहुंचे ,ग्रामीणों ने बताया मधुपुर, शिबरात , जामसोल हम 3 गांव के जामसोल ईसीजी ग्रुप से संचालित डीलर दूलेड़ हांसदा डीलर के पास अनाज लेने जाते हैं,डीलर राशन वितरण में कटौती करता है, साथ ही महीने के प्रारंभ में राशन मिल जाता है इसके बावजूद महीने के अंत में राशन का वितरण करते हैं। राशन वितरण करने के समय में लोगों को सूचना भी नहीं देते हैं । साथ ही प्रति व्यक्ति 500 ग्राम कटौती कर राशन देते हैंप्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी नवरिक रविदास उपस्थित ग्रामीणों का फरियाद सुनने के बाद मामले को सही बताते हुए डीलर को 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण देने का भरोसा ग्रामीणों को दिया है साथ ही 24 घंटे के अंदर डीलर स्पष्टीकरण देने में असमर्थ होने पर डीलर के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने का भरोसा दिए। मौके पर ग्रामीण ग्राम प्रधान मधुपुर जोसेफ मरांडी, लालजी हेम्ब्रम, चरण बेसरा, राम हाँसदा, मंगल सोरेन, श्याम सोरेन, रमेश मिर्धा, सोनाराम हेम्ब्रम, रसिक बेसरा, शिव सोरेन सहित अन्य सैकड़ों ग्रामीणों उपस्थित थे ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!