Search

October 22, 2026 3:22 pm

इंटर आर्ट्स के परीक्षा फल घोषित लड़कियों ने मारी बाजी, 10 लड़कियां 10 टॉप में शामिल।

राजकुमार भगत

पाकुड़।झारखंड बोर्ड जैक द्वारा आयोजित इंटर आर्ट्स के परीक्षाफल प्रकाशित कर दिया गया है । इसमें पाकुड़ जिला भी शामिल है। इस बार इंटरमीडिएट की आर्ट्स परीक्षा में लड़के लड़कियों की अपेक्षा पूरी तरह से निराश करने वाला रिजल्ट किया है । जिले में टेन टॉप में कुल 13 छात्र-छात्राओं ने बाजी मारी है। इनमें से 10 लड़कियों ने टॉप टेन किया है ।छात्र कि अगर बात करें तो केवल 3 छात्र टेन टॉप में सम्मिलित है। अधिकांश छात्र मॉडल स्कूल हिरणपुर एवं द्वितीय में अपग्रेड हाई स्कूल लिट्टीपाड़ा के है। जबकि आर्ट्स के मामले में जिला मुख्यालय फिसड्डी साबित हो रहा है। यह अलग बात है कि बच्चे ट्यूशन के बल पर अपनी रिजल्ट करते हैं। पाकुड़ जिला से टॉप टेन में पहला स्थान प्राप्त किया है निशा कुमारी पिता गणेश ठाकुर अपग्रेड प्लस टू उच्च विद्यालय लिट्टीपाड़ा से है । इन्होंने 444 अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम श्रेणी से प्रथम स्थान प्राप्त करने का गौरव प्राप्त किया है। दूसरे नंबर पर हैं मॉडल प्लस टू उच्च विद्यालय हिरणपुर की छात्रा स्निग्धा कुमारी रूज जो पिता दीपक चंद्र की पुत्री है इन्होंने 440 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। मिराज अंसारी पिता रियाजुद्दीन अंसारी मॉडल स्कूल प्लस टू उच्च विद्यालय हिरणपुर इन्होंने भी 440 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त करने का गौरव प्राप्त किया है। रुचि प्रियमवादा पिता ओंकार कुमार पाकुड़ राज प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा है इन्होंने 437 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। हनी कुमारी पिता मुन्ना साह मॉडल स्कूल प्लस टू उच्च विद्यालय हिरणपुर की छात्रा है इन्होंने 420 अंक प्राप्त कर चौथा स्थान हासिल किया है। इसरात जहांन पिताश्री मनीरूल इस्लाम मॉडल स्कूल प्लस टू उच्च विद्यालय हिरणपुर के छात्र है इन्होंने 412 अंक प्राप्त कर पांचवा स्थान हासिल किया है। अनु कुमारी पिता सुमन मंडल अपग्रेड प्लस टू उच्च विद्यालय लिट्टीपाड़ा की छात्र हैं इन्होंने भी 406 अंक प्राप्त कर छठा स्थान प्राप्त किया है। सोनिया खातून पिता सलीम मियां प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय बड़क्यारी की छात्र हैं इन्होंने 406 अंक प्राप्त कर छठा स्थान हासिल किया है ।जहीरा खातून मोहम्मद इशा शेख पाकुड़ राज प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा है ,इन्होंने 402 अंक प्राप्त कर सातवां रेंक हासिल किया है। सुहाना हसन पिता मोहम्मद नाजीर हुसैन प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय बडकीयारी के छात्र हैं ,इन्होंने 398 अंक प्राप्त कर आठवां स्थान हासिल किया है । जया ज्योति कुमारी पिता गणेश यादव प्लस टू मॉडल स्कूल हिरणपुर की छात्रा है इन्होंने 397 अंक प्राप्त कर नवा स्थान प्राप्त किया है । सीता कुमारी पिता चनेश यादव अपग्रेड उच्च विद्यालय लिट्टीपाड़ा की छात्र हैं 396 अंक प्राप्त कर दसवां स्थान तथा संजना कुमारी पिता तपन मंडल अपग्रेड उच्च विद्यालय लिट्टीपाड़ा की छात्रा है ।इन्होंने भी 396 अंक प्राप्त कर दसवां स्थान हासिल किया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!