Search

April 29, 2026 3:21 pm

ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन को मिली सफलता, जल्द होगा रेलवे चिकित्सालय का निर्माण

राजकुमार भगत

2.5 करोड़ के लागत से बनेगा कम्युनिटी हॉल

पाकुड़। ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन पाकुड़ शाखा के अध्यक्ष कामरेड अखिलेश चौबे एवं शाखा सचिव कामरेड संजय कुमार ओझा ने
ने बताया कि त्रैमासिक बैठक में मंडल प्रबंधक हावड़ा संजीव कुमार सहित सभी वरिष्ठ मंडल अधिकारियों के साथ हुई वार्ता में नलहटी से गुमानी तक कार्यरत अलग-अलग विभाग के कर्मचारियों की समस्या पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई l पाकुड़ ,में विद्युत विभाग (सामान्य) गुमानी से नलहटी में सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग में कर्मचारियों की कमी एवं उनके लिए रेनकोट , , विंटर जैकेट, जूता आदि उपलब्ध करने हेतु , नलहटी , छात्र ,राजग्राम , कोटालपोखर के पोर्टर की ड्यूटी, गेटमैन के ड्यूटी को 12 घंटा से घटकर आठ घंटा करने ,नलहटी यार्ड में पाथवे एवं लाइट की व्यवस्था करवाने ,सभी गैंग में टूलबॉक्स एवं गैंगहॉट का निर्माण सहित अनेक विषयों पर चर्चा की गई l सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों ने कहा कि अगली बैठक से पहले हम कई समस्याओं का समाधान कर चुके होंगे l शाखा सचिव संजय कुमार ओझा ने बताया कि पाकुड़ में कम्युनिटी हॉल के निर्माण हेतु 2.5 करोड रुपए का फंड भी आवंटित हो चुका है ,यह पाकुड़ शाखा की महत्वपूर्ण उपलब्धि है l पाकुड़ शाखा को चिकित्सा के क्षेत्र में भी बड़ी सफलता मिली है l वर्तमान मंडल प्रबंधक, हावड़ा एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी हावड़ा तथा मुख्य कार्मिक पदाधिकारी हावड़ा ने बताया कि पूर्व मंडल प्रबंधक हावड़ा मनीष जैन ने इस बाबत लगभग सारी प्रक्रिया पूरी कर दी है l यथाशीघ्र पाकुड़ में या तो रेलवे अस्पताल का निर्माण होगाl ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन पाकुड़ शाखा स्थानीय स्तर की समस्या का समाधान स्थानीय पदाधिकारी के संज्ञान में लाकर एवं बड़ी समस्या को उच्चतम स्तर पर लाकर समाधान करने का सार्थक प्रयास लगातार कर रही है l पाकुड़ एवं राज ग्राम में कार्यरत शटिंग स्टाफ हेतु सेंटिंग भट्ट दिए जाने हेतु किया जाने वाला प्रस्ताव कुछ तकनीकी करण से सफल नहीं हो पा रहा है l इस हेतु आसनसोल एवं धनबाद मंडल से नियमावली मंगाकर जल्द समाधान किया जाएगा l

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!