Search

April 16, 2026 4:10 am

ई-नाम के तहत प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम

दुमका: ई- नाम योजनांतर्गत प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम मंगलवार को कृषि उत्पादन बाजार समिति दुमका ने जरमुंडी प्रखंड कार्यालय दुमका के सभागार में किया।कार्यक्रम में सचिव-कृषि उत्पादन बाजार समिति दुमका, जिला परियोजना निदेशक आत्मा, मुरारी प्रo साह (ई- नाम ट्रेनर रांची), और ई- नाम में पंजीकृत समस्त एफपीयो कर्मी,किसान,व्यापारी के सदस्य उपस्थित थे।मुरारी प्रo साह के माध्यम से बिक्रेताओं, व्यापारियों,एफपीओ,मंडियों को लाभ किस प्रकार हो सकता है और ई- नाम पर पंजीकरण प्रक्रिया, मोबाइल अप्लिकेशं,जीपीएस आधारित मंडी ट्रैकिंग आदि की विशेष जानकारी प्रदान की। तकनीकी सहायता प्रदान करने एवं कृषि संबंधित विशेष जानकारी परियोजना निदेशक आत्मा के द्वारा प्रदान की गई साथ ही ग्रामीण घरेलू उत्पादकों जैसे मिलेट (बाजरा, मदुवा, कोदो) का कंपनी के माध्यम से विशेष ब्रांडिंग करके बाजार में उतारने का विचार दिया। सचिव बाजार समिति द्वारा बताया कि ई नेम प्लेटफार्म का उपयोग करके किस प्रकार व्यापारियों,और एफपीओ को लाभ मिल सकता है। ई- नाम के मध्यम से किसान अपना उत्पादन कैसे बेच सकते है।
परियोजना निर्देशक आत्मा के माध्यम से आलु,गेहूँ आदि फसलों के देख-रेख एवं उसमें होने वाले रोगों और उनके रोकथाम के उपाय की जानकारी भी प्रदान की गई।।
कार्यक्रम के दौरान सभी एफपीओ एवं किसानों ने आगे की कार्य विवरणी के बारे में ज़िक्र करते हुए आजीविका संवर्धन के लिए व्यापारिक गतिविधि में प्रयासरत होंगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!