Search

September 27, 2026 10:14 am

डीएवी पब्लिक स्कूल, पाकुड़ के विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा 10वीं में गाड़े सफलता के झंडे; अद्विता रंजन बनीं स्कूल टॉपर

पाकुड़: सीबीएसई (CBSE) कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद पाकुड़ के DAV पब्लिक स्कूल में जश्न का माहौल है।विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से क्षेत्र का नाम रोशन किया है।विद्यालय द्वारा जारी ‘टॉपर स्टूडेंट्स’ की सूची के अनुसार,अद्विता रंजन ने 96.6% अंक हासिल कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उनके पीछे बिष्णु कुमार ने 94.4% अंकों के साथ दूसरा स्थान और आदित्य रंजन व प्रियेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से 93.6% अंकों के साथ विद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा है।शानदार प्रदर्शन करने वाले अन्य मेधावी छात्रों में पूनम हेंब्रम (93.4%), अंतरा कुमारी (93.2%), सुमित कुमार (93%), अंकित कुमार (93%) और शिवम चक्रवर्ती (93%) शामिल हैं। इनके अलावा मोनिका अगरवाला, आस्था सिंह, चाहत श्री, दृष्टि धानी, श्रेया विद्यार्थी और श्रावणी तिवारी ने भी 90% से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

विद्यालय प्रशासन ने दी बधाई

विद्यालय के शिक्षकों और प्रबंधन ने इस गौरवशाली उपलब्धि पर सभी छात्रों और उनके अभिभावकों को बधाई दी है। स्कूल प्रशासन का कहना है कि छात्रों का यह अनुशासित प्रयास और शिक्षकों का सही मार्गदर्शन ही इस शानदार 100% परिणाम का आधार बना है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!