बजरंग पंडित
Also Read: राजस्व कर्मचारी पर ग्रामीणों से पैसे मांगने और दुर्व्यवहार का आरोप, विधायक-सीओ से कार्रवाई की मांग।
हिरणपुर (पाकुड़) हिरणपुर प्रखंड अंतर्गत झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी द्वारा के सौजनय से हिरणपुर ओएसएफ कार्यलय में मंगलवार को एनआरटीपी ओएसएफ परियोजना अंतर्गत 44 उद्यमियों को कुल 20,28000/- सीईएफ लोन राशि की स्वीकृति दी गयी। मौके पर कार्यक्रम में उपस्थित प्रखंड प्रमुख महोदया रानी सोरेन, प्रखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक उज्ज्वल रविदास, प्रखण्ड परियोजना पदाधिकारी मोहन साह , ओएसएफ कार्यलय से अध्यक्ष, सचिव , कोषाध्यक्ष, बीडीएसपी एवं सखी मंडल की महिलाएं उपस्थित रहे।




