Search

April 29, 2026 1:55 pm

उपायुक्त ने किया विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन, छात्रों का बढ़ाया हौसला

सतनाम सिंह

पाकुड़। शुक्रवार को उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने हरिणडंगा उच्च विद्यालय परिसर में विज्ञान प्रदर्शनी का का उद्घाटन करते हुए कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी वास्तव में बच्चों के बीच जिज्ञासा पैदा करने, उनकी रचनात्मकता और कल्पना को उजागर करने का एक शानदार अवसर प्रदान करता है। उन्होंने यह भी कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी बच्चों के वैज्ञानिक स्वभाव को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह छात्रों को एक मंच प्रदान करता है जहाँ वे अपनी रचनात्मकता और प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने कहा, मुझे यकीन है कि इस विज्ञान प्रदर्शनी के माध्यम से हमारे छात्रों में अधिक रचनात्मकता और जागरूकता बढ़ेगी जो बाद में उन्हें अपने वैज्ञानिक स्वभाव को प्रदर्शित करने में मदद करेंगे ।उन्होंने छात्रों को बताया कि आपकी जीवन में महत्वपूर्ण क्या है, यह जानना बहुत जरूरी है। उपायुक्त ने हरिणडंगा उच्च विद्यालय में करियर काउंसलिंग लगाने का निर्देश दिया। विज्ञान प्रदर्शनी में जिले के चार विद्यालयों के लगभग 500 छात्रों ने भाग लिया ।उपायुक्त ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए छात्र-छात्राओं के साथ संवाद स्थापित किया तथा उनका मनोबल बढ़ाया।मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनी देवी, जिला शिक्षा अधीक्षक मुकुल राज, प्रधानाचार्य समेत अन्य उपस्थित थे।

IMG 20230901 WA0028
IMG 20230901 WA0027

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!