Search

September 10, 2026 3:10 pm

उपायुक्त ने सदर अस्पताल सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों और जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा सुनिश्चित करने के संबंध में समीक्षा की।

सतनाम सिंह

उपायुक्त ने बैठक में मीजल्स रूबेला, पल्स पोलियो, टी बी, एएनसी रजिस्ट्रेशन, एमटीसी केंद्र, कालाजार समेत अन्य विषयों पर समीक्षा कर कई आवश्यक निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम बनाकर सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र और हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर का निरीक्षण करे और उसमे अपेक्षित सुधार करते हुए शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में उत्कृष्ट कार्य करते जनसामान्य को स्वास्थ्य की सुविधाएं उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ होनी चाहिए। उन्होंने अस्पताल में आने वाले मरीजों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। हॉस्पिटल में बैठक, पेयजल, साफ-सफाई सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध होना चाहिए। उपायुक्त ने एएनसी रजिस्ट्रेशन में तेजी लाने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने अस्पतालों को ओपीडी व इमरजेंसी सेवाओं को सुदृढ रखने का निर्देश दिया।मौके पर सिविल सर्जन डॉ मंटू कुमार टेकरीवाल, एसीएमओ डॉ अरविंद कुमार, डीएस डॉ एस के झा, जिला वीभीडी पदाधिकारी डा अमित कुमार, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ एहतेशाम उद्दीन, जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉक्टर मनीष कुमार सिन्हा, एसएमओ डब्ल्यूएचओ के डॉक्टर शिरीष कुमार जिला कार्यक्रम प्रबंधक अन्य सभी कार्यक्रम प्रबंधक और कंसल्टेंट,सभी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी समेत अन्य उपस्थित थे।

IMG 20230602 WA0027
IMG 20230602 WA0026 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!