Search

May 17, 2026 8:07 pm

उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने कोल प्रतिनिधियों के साथ की बैठक



संजीव सिंह

पाकुड़। उपायुक्त वरुण रंजन ने डब्लूबीपीडीसीएल के प्रतिनिधियों द्वारा हाट पोखरिया बाईपास, ड्राइवर्स आफ एक्जिस्टिंग कोल ट्रांसपोर्ट रोड, मौजा चिलगों का आर एंड आर, डब्लूबीपीडीसीएल टाउनशिप, सीएसआर मद से संबंधित समस्याओं से उपायुक्त को अवगत कराया। उपायुक्त ने डब्लूबीपीडीसीएल कोल कम्पनी को जरूरी दिशा निर्देश दिया। इसके अलावा उपायुक्त ने जिला में स्थित कोल कंपनियों द्वारा किए जा रहे खनन कार्यों के सुचारू संचालन, परिवहन व्यवस्था, विधि व्यवस्था एवं अवैध खनन इत्यादि विषयों पर भी चर्चा की इस क्रम में उन्होंने जिला प्रशासन एवं कोल कम्पनियों द्वारा समन्वय बनाकर समस्याओं के समाधान करने के लिए कई निर्देश दिए। वहीं पुलिस अधीक्षक ने कोयला चोरी को रोकने के लिए कंपनियों को मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया।मौके पर अपर समाहर्ता मंजू रानी स्वांसी, अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित, जिला खनन पदाधिकारी प्रदीप कुमार साह, सभी कोल कम्पनियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

IMG 20230304 WA0018
IMG 20230304 WA0019

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!