Search

June 21, 2026 8:24 pm

एआईसीआरपी एमएसपीई के द्वारा संग्रहित किया गया मिट्टी एवं पौधा का सैंपल


इकबाल हुसैन

महेशपुर प्रखंड के कई गांव से मिट्टी संग्रहित करने को लेकर रांची के डाक्टर द्वारा क्षेत्र में
भ्रमण कर मिट्टी एवं पौधा का नमूना लिया गया । वही बिरसा कृषि विश्वविद्यालय रांची के डाक्टर जयप्रकाश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया की महेशपुर प्रखंड का मिट्टी पानी एवं पौधा का नमूना लिया गया । जिसे जांच कर रिपोर्ट को आईसीएआर भेजा जाएगा । इस जांच रिपोर्ट के आधार पर किसानो को काफी फायदा होगा । जिससे किसान अपने खेतों में आवश्यकतानुसार खाद का इस्तेमाल कर सकते है । मिट्टी में उपस्थित सूक्ष्म पोषक तत्व जैसे जिंक कॉपर आदि की जांच की जाएगी । मौके पर बिरसा कृषि विश्व विद्यालय के एसआरएफ डॉक्टर जयप्रकाश कुमार , एटीएम शांतनु कुमार सिल ,अभिजीत कुमार सिल ,पुनीलाल महतो,राजू ,श्याम कुमार सिंह समेत कृषि मित्र उपस्थित थे ।

img 20230301 wa00453521817165788013060

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!