Search

April 27, 2026 10:24 pm

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश से उपायुक्त ने की शिष्टाचार भेंट, विधिक जागरूकता पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा।

उपायुक्त, पाकुड़ मेघा भारद्वाज ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिवाकर पांडे से उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार भेंट कर पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर सौहार्दपूर्ण वातावरण में जिलेभर में विधिक जागरूकता, न्यायिक पहुंच एवं आमजन को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के विषय पर विस्तृत चर्चा हुई।

विधिक जागरूकता कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन पर दिया मार्गदर्शन।

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिवाकर पांडे ने जिले में विधिक जागरूकता कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन, आमजन तक न्याय संबंधी जानकारी पहुंचाने तथा विधिक सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।उन्होंने कहा कि न्याय केवल न्यायालयों तक सीमित न रहे, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक उसकी पहुंच सुनिश्चित होनी चाहिए।उन्होंने विशेष रूप से कहा कि आमजन, विशेषकर ग्रामीण एवं वंचित वर्गों को उनके विधिक अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता तथा न्यायिक प्रक्रियाओं की जानकारी उपलब्ध कराना अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाए जाने चाहिए।

समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाना सामूहिक जिम्मेदारी

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रशासन, न्यायपालिका एवं संबंधित विभागों के समन्वित प्रयास से ही विधिक सेवाओं को प्रभावी एवं जनोन्मुख बनाया जा सकता है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!