Search

May 13, 2026 9:03 am

एलीट पब्लिक स्कूल के बच्चों को दिया गया खसरा और रूबेला का टीका

राजकुमार भगत

एलीट पब्लिक स्कूल, पाकुड़, में गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा खसरा और एमआर (रूबेला मीजल्स) टीका दिया गया। एलीट स्कूल के डायरेक्टर अरविंद साह ने बताया कि 236 बच्चों को सफलतापूर्वक एमआर टीकाकरण किया गया। प्रचार्या अनुपमा साहा ने बताया कि नर्स द्वारा बच्चों को टीकाकरण से संबंधित जानकारी भी प्रदान की गई। एक दिन पूर्व अभिभावक – शिक्षक संघोषटी रखी गई थी जिसमें डॉ0 मनीष कुमार सिन्हा, DRCHO तथा विनोद वर्मा, DUHM उपस्थित थे जिन्होंने टीकाकरण के बारे में अभिभावकों को जानकारी दी तथा उनके सवालों के जवाब दिये ।

वहीं, एलीट पब्लिक स्कूल के बच्चों को खसरा और रूबेला का टीकाकरण स्वास्थ्य विभाग द्वारा आई हुई सात एनम तथा सहीया द्वारा सफलतापूर्वक दिया गया। बता दें कि सभी स्कूलों में एम-आर का टीका दिया जा रहा है। मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद थे जिनके बिना यह कार्यक्रम सफल नहीं हो पाता।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!