Search

May 31, 2026 12:40 am

एसपी के निर्देश पर पुलिस ने किया एसबीआई बैंक का निरीक्षण

जयराम मंडल

उधवा। पुलिस अधीक्षक साहिबगंज अनुरंजन किस्पोट्टा के निर्देशानुसार राधानगर थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बुधवार को भारतीय स्टेट बैंक उधवा की शाखा पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निरीक्षण किया। इस दौरान थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बैंक कर्मियों से सीसीटीवी कैमरे को हमेशा रिकार्डिंग मोड में रखने तथा बिना किसी कार्य के बैंक के अंदर या बाहर घूम रहे लोगों को तुरंत हटाने को कहा। थाना प्रभारी ने कहा कि संदिग्ध लोगों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। वहां मौजूद ग्राहकों से कहा कि किसी अनजान व्यक्ति से लेनदेन संबंधी कोई भी सहायता न लें। उन्होंने कहा कि किसी तरह की परेशानी होने पर बैंक कर्मियों से जानकारी लें। मौके पर शाखा प्रबंधक सतीश कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!