Search

May 17, 2026 5:23 pm

कानूनी एवं महिला को शसक्त बनाने के लिए महिला दिवस पर कार्यक्रम किया गया



बजरंग पंडित


अंतराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर सोमवार को सशक्त महिला समृद्ध गांव के तहत झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के संयुक्त तत्वधान में रांची झालसा के आलोक में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बाल कृष्ण तिवारी सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के निर्देश पर पाकुड़ के शहरकोल पंचायत भवन में डालसा के सचिव शिल्पा मुर्मू के के मार्गदर्शन में आज रविवार को सप्ताहिक महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम के तहत् कानूनी एवम् महिला को शसक्त बनाने के लिए डिप्टी चीफ लीगल डिफेंस काउंसिल के नुकुमुदीन शेख द्वारा इस कार्यक्रम का उद्देश महिला को बराबरी का हक , सम्मान देना और सभी क्षेत्र में शशक्त बनाना है ।बाल विवाह के प्रति कहा कि बाल विवाह बच्‍चों की शिक्षा, स्‍वास्‍थ्‍य और संरक्षण पर नकारात्‍मक प्रभाव डालता है। दहेज प्रथा के बारे में कहा कि दहेज़ सिस्टम समाज में चल रही बुराइयों में से एक है। ये मानव द्वारा बनायीं गयी एक ऐसी सभ्यता है जो दुनिया भर में कई सारी जगह फैली हुई है साथ ही घरेलू हिंसा के प्रभाव को बताते हुए कहा घरेलू हिंसा का एक सबसे बुरा पहलू ये है कि इसका पीड़ित मानसिक आघात से बाहर नहीं आ पाता है. ऐसे मामलों में अक्सर देखा गया है कि लोग या तो अपना मानसिक संतुलन खो बैठते हैं या फिर अवसाद का शिकार हो जाते हैं. ऐसे मामले जिनमें शारीरिक यातना भी शामिल है, पीड़ित को बेइंतहा दर्द सहना पड़ता है ऐसे महिला को शारीरिक, मानसिक मौखिक ,आर्थिक
यौन ,सामाजिक एवं
पारिवारिक उत्पीड़न समेत कई मामलों में महिला को सशक्त करने को लेकर जागरूक की गई। बीपीएम मो फैज आलम द्वारा कहा गया कि महिला सशक्त को लेकर लागतार कार्यक्रम जो महिला सप्ताहिक के रूप में जागरूक किया जा रहा है और इससे महिला समाज को काफी फायदा मिल रही। साथ ही इस कार्यक्रम के तहत संकुल संघ के पदाधिकारियों द्वारा अपनी सफलता की कहानी सभी के समक्ष रखा गया। एवम् वित्तीय वर्ष बेहतरीन कार्य करने वाले सखी मंडल और ग्राम संगठन को सम्मानित किया गया।पंचायत के मुखिया विकास गोंड ने कहा कि महिला अब पहले से ज्यादा शसक्त होने का कारण महिला ग्रुप का बना है जैसे सखी मंडल हो ग्राम संगठन हो या अन्य अभी जो महिला सगठन के बनने और शिक्षित होने से एक मजबूत समाज के निर्माण हो रहा है।ऐसे कई बिंदु पर प्रकाश डाला गया।मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस के नुकुमुद्दीन शेख, शहरकोल पंचायत के मुखिया विकास गौड़, बीपीएम मो फैज आलम,पीएलवी पिंकी मंडल,याकुब अली,कमला राय गांगुली,उत्पल मंडल, सायेम्म अली, माउकमाऊल शेख समेत भारी संख्या में कई टीम के महिलाएं उपास्थित रहे।

IMG 20230306 WA0079
IMG 20230306 WA0081
IMG 20230306 WA0082
IMG 20230306 WA0080
IMG 20230306 WA0083

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!