Search

September 11, 2026 11:55 pm

कालाजार और गंभीर बीमारी को लेकर लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश सहियाओं को दिया गया

धीरेन साहा

पाकुड़िया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया सभागार में शुक्रवार को क्लस्टर पाकुड़िया के साहिया साथी की आवश्यक बैठक प्रभात कुमार दास की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । मौके पर मौजूद सभी सहियाओं को अपने अपने क्षेत्र के सभी घरों में जाकर कालाजार जैसे जानलेवा बीमारी के बारे में जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया ताकि इस बीमारी से बचाव हो सके । साथ ही मलेरिया , टीबी , लेप्रोसी के मरीजों को खोजकर उसे ससमय स्वास्थ्य केंद्र भेजने , गर्भवती माताओं की समय समय पर जांच करने एवं जरूरत पड़ने पर अस्पताल जाकर जांच हेतु प्रेरित करने का निर्देश दिया गया । वहीं मिजिल्स रूबेला वेक्सीन से जो बच्चे छूट गये हैं उनकी दो दिनों के अंदर टीकाकरण कार्य सुनिश्चित कराने का सख्त निर्देश दिया गया । मौके पर साहिया साथी मंजुला हांसदा , प्रभात दास , संजय मुर्मू आदि अन्य उपस्थित थे ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!