Search

May 6, 2026 10:38 am

कालूपाडा कांड में मृतिका के पिता ने अपने गांव के एक लड़के के उपर थाना में कराया मामला दर्ज

सतनाम सिंह

महेशपुर थाना क्षेत्र के कालूपाड़ा गांव के समीप झाड़ी में बीते मंगलवार को एक युवती का शव मिलने के मामले को लेकर मृतिका के पिता ने थाने में मामला दर्ज करवाया है. थाने में दिए गए आवेदन में मृतका के पिता सह वादी दुर्गा पहाड़िया ने उल्लेख किया है कि उसकी बेटी गांव के ही नारायण पहाड़िया उर्फ चूरने ने उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर उक्त लड़का अपने घर लेकर गया. और मेरी बेटी को रात भर अपने घर में रखा और सुबह करीब पांच बजे मेरी बेटी से मारपीट कर अपने घर से भाग गया. इसके बाद मेरी बेटी गांव के झाड़ियों में एक पेड़ में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया. वादी ने पुलिस प्रशासन से उक्त लड़का के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. वादी के दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर महेशपुर थाने में आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज की गई है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!