Search

April 28, 2026 10:12 pm

किसानो के लिए दिवसीय प्रक्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

अब्दुल अंसारी

महेशपुर कृषि विज्ञान केंद्र में शुक्रवार को कृषि वैज्ञानिकों के द्वारा आसपास से पहुचें 30 किसानो को एक दिवसीय प्रक्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. वही किसानों को सुकर पालन एवं केंचुआ खाद इकाई से सबंधित एक दिवसीय कृषि वैज्ञानिक डाॅ. संजय कुमार, मृदा वैज्ञानिक डाॅ बिनोद कुमार ने किसानो को एकीकृत कृषि प्रणाली सूकर पालन करने के विधि, रखरखाव, बिमारी से बचने के उपाय एवं अच्छी झारसूक नस्ल पालन कर अच्छी कमाई करने को लेकर प्रेरित किया. वही मृदा वैज्ञानिक डाॅ बिनोद कुमार ने आजोला उत्पादन केंचुआ खाद समेत कई प्रकार के खेती के बारे मे जानकारी दिये वही सुरेश सिंह मुंडा ने टमाटर बैगन मिर्च के लिए नर्सरी बनाने की आधुनिक तरीके बताए. मौके पर मदन मोहन मिश्रा राहुल भट्टाचार्य, कोर्नेल हेम्ब्रम मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!