Search

May 31, 2026 6:15 pm

कोरोना के आड़ में मोदी सरकार भारत जोड़ो आंदोलन को करना चाहती है बाधित

हिरणपुर (पाकुड़): कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मनोबर आलम ने कहा कि तीन दिन पहले ओमिक्रोन के बीएफ-7 वेरिएंट के 6 मामले भारत में हुए प्रवेश हुए हैं। जो खतरनाक सिद्ध हो सकते हैं। कोरोना केवल भारत जोड़ो यात्रा के लिए है या विदेश से आने वाले सैलानियों के लिए है। प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि भारत सरकार की अंतरराष्ट्रीय हवाई मार्ग को तत्काल बन्द करना चाहिए।विदेश से आने वालों एयरपोर्ट पर ही रोक कर पूर्ण प्रक्रिया से जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि तत्काल भारत से जाने जाने वाले लोगों पर नजर रखकर आवागमन बंद करना चाहिए।मोदी सरकार इस मामले पर चुप्पी क्यों साधी हुई है। कोरोना के लेकर केन्द्र सरकार जल्द ही उचित निर्णय लेना चाहिए क्योंकि अब तक हजारों विदेशी भारत आ चुके है उससे कोरोना का खतरा घोटाला नहीं जा सकता। यदि सरकार इसमें विफल होती है तो समझा जाएगा की सारी नियम राहुल गांधी जी के भारत जोड़ो यात्रा को रोकने का प्रयास हो रहा है।आज भारत जोड़ो यात्रा से आम जन अपनी बातों को सही से रख पा रहा है। राहुल गांधी जी को सुन रहे है। सच्चाई लोग जान रहा है और केंद्र सरकार की भृष्ट नीति लोकतंत्र की हत्या की कथा सरकारी मसनरी के दुरुपयोग की बातों को जनता जान और समझने लगी है । इसी डर से लगातार भाजपा सरकार भारत जोड़ो यात्रा को रोकने में लगी हुई है ।लेकिन न रुकेंगे न झुकेंगे देश को एक जुट कर भ्रष्ट भाजपा को खत्म कर ही दम लेंगे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!