राजकुमार भगत
पाकुड़ जिले के हिरणपुर बाजार में एक नंबर गली में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार दोपहर को मिठाई की दुकान पर छापेमारी की रंजीत दास की मिठाई दुकान सहित सानू स्वीट्स यादव स्वीट्स अनेक दुकानों में बारी बारी से सब की जांच की कर खोवा और दूध के मिठाई सैंपल लिए। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा की गई इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया हालांकि टीम ने केवल एक दुकान से ही सैंपल लिए।इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी धनेश्वर हेंब्रम मौजूद रहे। खाद्य सुरक्षा अधिकारी धनेश्वर हेंब्रम ने बताया कि 26 जनवरी को देखते हुए रूटीन से मिठाइयों की दुकानों पर छापेमारी कर सैंपल लिया जा रहा है, ताकि आने वाले 26 जनवरी में लोगों को मिलावटी मिठाई ना मिले कढ़ाई में रखे तेल का भी सैंपल लिया गया और एक्सपायरी सामानों का नष्ट कर दिया गया मौके पर ही माजा थम्स अप और जांच क्रम में फूड लाइसेंस भी सब का चेक किया गया मुख्य सड़क किनारे हिरणपुर बाजार के कई दुकानों में छापेमारी की गई प्रतिबंध गुटखा पान मसाला को भी जांच किया गया छापेमारी के बाद सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। अगर सैंपल में मिलावट पाई गई तो मिष्ठान भंडार के संचालक के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस जांच क्रम में हिरणपुर थाना के अरविंद राय और पुलिस के जवान मौजूद थे।





