Search

May 20, 2026 5:49 am

लेटेस्ट न्यूज़

गणतंत्र दिवस समारोह मनाने की तैयारियों को लेकर बीडीओ ने की बैठक

प्रखंडस्तरीय पदाधिकारी/कर्मी को सौंपी जिम्मेवारी

मार्च पास्ट, झांकी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा आयोजन, परेड में शामिल होंगे स्कूली बच्चे सर्वसहमति से लिया गया निर्णय

पाकुड़। अमड़ापाड़ा प्रखंड विकास पदाधिकारी के वेश्म में मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार देवेश द्विवेदी की अध्यक्षता में प्रखंड मुख्यालय में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाने की तैयारी को लेकर बैठक हुई। इस दौरान समारोह की रूपरेखा बनायी गयी। गणतंत्र दिवस के दिन पूर्वाह्न नौ बजे हेरिटेज मेमोरियल में सामूहिक रूप से झंडोत्तोलन कार्यक्रम का आयोजन होगा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाली झांकियों के मद्देनजर बैठक के दौरान विभागों का चयन करते हुए उनके संबंधित पदाधिकारी/कर्मी को विभिन्न दिशा निर्देशों का पालन करते हुए झांकियां निकालने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। बैठक के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा की बीते वर्ष बेहतरीन कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मियों को गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। गणतंत्र दिवस के दिन आयोजित होने वाले परेड के लिए 20, 21, 22 जनवरी को पूर्वाभ्यास किया जाएगा एवं अंतिम अभ्यास 24 जनवरी को संपन्न होगा। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को प्रशिक्षण के दौरान मैदान में एंबुलेंस एवं चिकित्सा दल की प्रतिनियुक्ति करते हुए किसी भी स्वास्थ्य इमरजेंसी के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया। बैठक में प्रभारी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी ज़िल्लूर रहमान, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी श्रीकांत ठाकुर, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा अजय गुप्ता, प्रखंड समन्वयक, पंचायत राज स्वशासन परिषद आनंद प्रकाश, महिला पर्यवेक्षिका बॉबी कुमारी, प्रखंड परियोजना पदाधिकारी राजेश कुमार, प्रखंड समन्वयक, तेजेस्विनी अमित कुमार, प्रधान सहायक उमर फारूक अंसारी, प्रखंड नजारत के नाजिर कोर्नेलियुस बास्की समेत अन्य उपस्थित थे।

img 20230110 wa00814682816781075562983
img 20230110 wa00803162337427973948943
img 20230110 wa00796379352368675072350

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!