बजरंग पंडित
हिरणपुर। सार्वजनिक गणेश पूजा समिति द्वारा गुरुवार को मिनी सुपर स्टार डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन हिरणपुर जिप सदस्य प्रियंका देवी, जबरदाहा पंचायत की मुखिया राखी हांसदा, बीडीओ संजय कुमार सहित अन्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में छुपी प्रतिभा को निखारने का मौका मिलता है। बच्चों के माता पिता को बच्चों की पढ़ाई के साथ साथ उनके हूनर को जानने की जरूरत है। उन्होंने आगे कहा कि गणपति बाप्पा की पूजा की समाज को एक सूत्र में बांधने के लिए किए जाता है। वहीं समिति के पूर्व अध्यक्ष दीपक साहा ने भी सभी को साथ मिलकर पूजन उत्सव मनाने पर जोर दिया। उधर कार्यक्रम में बच्चों ने एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुत किये। जिसे देख उपस्थित लोग झूम उठे। कार्यक्रम के पश्चात सफल प्रतिभागियों की घोषणा हुई। दो वर्गों में आयोजित इस प्रतियोगिता के पहले वर्ग में प्रथम स्थान पर पम्मी सिन्हा, दूसरे स्थान पर मिसिका शील, तीसरे स्थान पर सतरूपा चक्रवर्ती की घोषणा हुई। जबकि दूसरे वर्ग में पीयू झा प्रथम, राजा सिंह द्वितीय ओर कोयल चक्रवर्ती को तीसरा स्थान मिला। सभी सफल प्रतिभागियों को आज ही भक्ति जागरण कार्यक्रम से पूर्व पुरस्कृत किया जाएगा। मौके पर सुभाष रक्षित, सुकुमार सेन, तपन ठाकुर, अभिजीत दत्ता, तारा रक्षित, अजय यादव, अमित सिन्हा, उत्तम साहा, सुमित भगत आदि मौजूद थे।





