अब्दुल अंसारी
पाकुड़िया प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व बन्दना योजना के तहत शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया में प्रखंड की गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में पाकुड़िया सहित प्रखंड के विभिन्न गाँवो से पहुंची लगभग 121 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जाँच की गई। इस दौरान चिकित्सक डॉ मुकेश कुमार मंडल, डॉ गंगा शंकर साह,के साथ ए एन एम बबिता कुमारी व लेब टेक्नीशियन ने गर्भवती महिलाओं का रक्तचाप, वजन, हीमोग्लोबिन, यूरिन, एच आई भी, शुगर एलबोमिना आदि की जाँच कर आवश्यक दवा और जरूरी सलाह दिए। चिकित्सक डॉ मंडल ने बताया कि गर्भवती माताओं को जाँचोपरांत आवश्यकतानुसार दवा, विटामिन, आयरन , केल्शियम व फोलिक एसिड का टेबलेट, कैल्शियम आदि दवा का मुफ्त में बितरण किया गया।मौके पर चिकित्सक ने सबों को सरकारी अस्पताल में ही संस्थागत प्रसव कराने का निर्देश दिया। इस दौरान संबंधित गांवों की स्वास्थ्य सहिया भी मौजूद थी।





