Search

May 13, 2026 8:19 am

ग्यारह हजार तार की चपेट में आने से एक मवेशी की मौत

लिट्टीपाड़ा पाकुड़

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के करमाटांड़ पंचायत के बरमसिया गांव के समीप शुक्रवार को ग्यारह हजार तार के चपेट में आने से एक मवेसी कि मौत हो गया। जानकारी के अनुसार बरमसिया गांव के लालू सोरेन का एक मवेसी को सुबह घर से घास चरने के लिए छोड़ा गया था,करीब ग्यारह बजे के समय बरमसिया गांव के जंगली इलाको में ग्यारह हजार का तार टूट कर गिरने से घास चर रहे मवेसी चार के चपेट में आने से घटना स्थल पर ही मवेसी कि मौत हो गया।मवेसी पालक लालू सोरेन ने बिजली विभाग से मुआवजा की मांग किया है। बिजली विभाग के कनीय अभियंता बिंजू बिष्णु पूर्ति ने बताया घटना की जानकारी नही है।अगर बिजली के तार के चपेट में आने से मवेसी की मौत हुआ है तो जांच कर मुआवजा दिया जाएगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!