धीरेन साहा
महेशपुर थाना क्षेत्र के बडकियारी के पास शुक्रवार को एक पिकप वेन बकरी को धक्का मार कर भाग रहे चालक को पकड़कर दर्जन भर ग्रामीण ने जानवर की तरह पीटकर अधमरा कर दिया । प्राप्त जानकारी के मुताबिक पिकप वेन पश्चिम बंगाल से पाकुड़िया के रास्ते महेशपुर जा रहे थे । इसी दरम्यान पिकप वेन पाकुड़िया थाना क्षेत्र के पश्चिम बंगाल सीमाई इलाका में एक बकरी को धक्का मार कर फरार हो रहा था । इसी दौरान बकरी मालिक के निशानदेह पर वेन का पिछा करते हुए बड़कियारी के पास रोक दिया । फिर चालक को घेर कर दर्जन भर लोगो ने जानवरों की तहत पीट पीट कर अधमरा कर दिया । उस कुछ युवको ने चालक की जान बचाई और घटने की सुचना पुलिस को दिया । उधर पुलिस मौके पर पहुंच कर चालक को इलाज के लिए अपने साथ महेशपुर ले आई ।






