Search

April 29, 2026 12:21 pm

ग्राम प्रधान के साथ आपसी विवाद को लेकर कुछ लोगों द्वारा मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है।

धीरेन साहा

पाकुड़िया थाना क्षेत्र के बड़ासिंहपुर पंचायत अंतर्गत फूलोंपानी गांव में शुक्रवार को ग्राम प्रधान जमीन हेंब्रम के साथ आपसी विवाद को लेकर कुछ लोगों द्वारा खेतो में मारपीट करने से जमीन हेम्ब्रम घायल हो गए । जमीन हेम्ब्रम को ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया लाया जहां चिकित्सक डॉ अभय कुमार यादव द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया । डॉ ने बताया कि इसे अंदरूनी चोट लगा है इसे बेहतर इलाज के लिए बाहर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है । जमीन हेंब्रम ने पाकुड़िया थाना में आवेदन देकर विल्सन सोरेन , महान सोरेन , मतन सोरेन एवं अन्य पर प्राथमिकता दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह किया है । इस बाबत थाना प्रभारी अभिषेक राय ने बताया कि जांच कर दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!