Search

May 13, 2026 11:41 am

जन्म मृत्यु से संबंधित दस्तावेज पर दिया गया प्रशिक्षण

राजकुमार भगत

पाकुड़। समाहरणालय सभागार में मंगलवार को जन्म-मृत्यु से संबंधित समीक्षा बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जनगणना निदेशालय झारखंड रांची के सहायक निदेशक संजीव कुमार साव के द्वारा उपस्थित संबंधित पदाधिकारियों एवं कंप्यूटर ऑपरेटर को प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला सांख्यिकी पदाधिकारी श्री अनूप कुजूर सहित सभी प्रखंडों के प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक, सभी सीएससी के कंप्यूटर ऑपरेटर, पंचायत सचिव ने भाग लिया। इस दौरान सभी को जन्म-मृत्यु निबंधन से संबंधित विस्तृत नियमों की जानकारी, धारा एवं प्रपत्रों के माध्यम से ऑफलाइन एवं ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया।मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, सभी प्रखंडों के प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक, सभी सीएससी के कंप्यूटर ऑपरेटर, पंचायत सचिव समेत अन्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!