Search

April 24, 2026 2:06 pm

जायसवाल परमार्थ भवन में सावन महोत्सव का हुआ आयोजन

राजकुमार भगत

पाकुड़। शुक्रवार को पाकुड़ शहरकोल स्थित जयसवाल परमार्थ भवन में जयसवाल महिला मोर्चा की ओर से सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में महिलाओं के द्वारा सांस्कृतिक व झूला झूलने का कार्यक्रम का आयोजित किया गया तथा सावन महोत्सव के महत्व पर प्रकाश भी डाला गया। जयसवाल महिलाओ ने मोर्चा को सशक्त बनाने को लेकर चर्चा किया। सावन महोत्सव के तहत महिलाओं ने भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने ,आने वाली पीढ़ी को शिक्षित संस्कारवान बनने पर जोर दिया। सावन महोत्सव में दीपमाला जयसवाल, प्रतिमा जयसवाल, पूनम भगत, पूनम चौधरी, प्रियंका चौधरी, ममता जयसवाल,सरोज जयसवाल, रिंकी जयसवाल, मीनू जयसवाल, विनीता भगत ,पूनम जयसवाल, सपना जयसवाल, नेहा जयसवाल, शशि जायसवाल, नमिता जायसवाल, गीता जयसवाल, नूतन, सुमन जायसवाल समेत दर्जनों मोर्चा की सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!