Search

May 13, 2026 1:26 pm

जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट के शासी परिषद की हुई बैठक

राजकुमार भगत

पाकुड। शुक्रवार को जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट के शासी परिषद की बैठक लिट़्टीपाड़ा विधायक दिनेश विलियम मरांडी की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में की गई। लिट़्टीपाड़ा विधायक दिनेश विलियम मरांडी ने अपने संबोधन में कहा कि गर्मी को देखते हुए सबसे पहले सभी अस्पतालों, विद्यालयों पेयजल की व्यवस्था हो।उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर ने कहा कि खनन प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों को जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट की राशि से शुद्ध पेयजल मुहैया कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। प्राथमिक शिक्षा की व्यवस्था करना एवं ग्रामीणों के स्वास्थ्य सेवाओं की सुविधा उपलब्ध कराना भी जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट की प्राथमिकता सूची में है। प्रथम फेज में पेयजल की सुविधा सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में किया जाएगा। डीएमएफटी की 60 प्रतिशत राशि को मूल प्राथमिकता क्षेत्र जैसे स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास, महिला और बाल कल्याण, पेय जलापूर्ति, बुजुर्ग और दिव्यांग कल्याण और पर्यावरण संरक्षण एयर प्रदूषण नियंत्रण की योजनाओं के लिए खर्च करने का प्रावधान है। खनन प्रभावित क्षेत्र से आए हुए जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने अपने क्षेत्र की समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया गया। इस संबंध में उप विकास आयुक्त ने कहा कि सभी समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द कर दिया जाएगा।मौके पर उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर, सिविल सर्जन डॉ मंटू कुमार टेकरीवाल, जिला परिषद अध्यक्ष जूली खिष्टमणी हेंब्रम, जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक कुमार भगत, सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव, जिला खनन पदाधिकारी प्रदीप साव, कार्यपालक दंडाधिकारी आशुतोष, जिला योजना पदाधिकारी अनूप कुजूर, जिला शिक्षा अधीक्षक मुकुल राज, एसएमपीओ पवन कुमार, पाकुड़ विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद, महेशपुर विधायक प्रतिनिधि एवं खनन प्रभावित क्षेत्र के प्रमुख, उपप्रमुख, मुखिया, उप मुखिया समेत अन्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!